कन्नौज के चुनावी मैदान में अब मुलायम सिंह की तीसरी पीढ़ी, लालू यादव से है कनेक्शन; ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, कन्नौज : कन्नौज संसदीय सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इसी के साथ सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर अब मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी ने दस्तक दी है। तेज प्रताप

4 1 20
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, कन्नौज : कन्नौज संसदीय सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इसी के साथ सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर अब मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी ने दस्तक दी है। तेज प्रताप मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पौत्र व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। उनके पिता रणवीर सिंह यादव सैफई महोत्सव के संस्थापक रहे हैं।

loksabha election banner

1998 में मुलायम सिंह ने दिया मौका

रणवीर सिंह यादव का निधन वर्ष 2002 में हो गया था। तेज प्रताप की मां मृदुला यादव वर्तमान में सैफई की ब्लाक प्रमुख हैं।कन्नौज सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बेहद लगाव रहा। वर्ष 1998 में मुलायम सिंह यादव ने बिधूना में रहने वाले करीबी युवा नेता प्रदीप यादव को मैदान में उतारा। प्रदीप यादव ने यहां से जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 1999 में हुए चुनाव में कन्नौज और संभल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। दोनों जगह से चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह ने कन्नौज से इस्तीफा दे दिया।

अखिलेश की इस तरह कराई थी एंट्री

2000 में हुए उपचुनाव में बेटे अखिलेश यादव को राजनीति में इंट्री कराई, तो जनता ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराई। वर्ष 2004 और 2009 में भी जीत दर्ज करके अखिलेश यादव ने हैट्रिक लगाई। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से विधानसभा चुनाव में सपा को मिली जीत के बाद मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, तो उन्होंने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया।

मोदी लहर में डिंपल ने जीत की थी दर्ज

वर्ष 2012 में हुए उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव को निर्विरोध सांसद बनाया। डिंपल यादव ने 2014 में मोदी लहर के बीच भी चुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन वर्ष 2019 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से डिंपल यादव को हार मिली। इससे यह सीट अब भाजपा के कब्जे में है। अब अखिलेश यादव ने भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज संसदीय सीट पर मैदान में उतारा है। तेज प्रताप का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से विवाह हुआ है।

वर्ष 2014 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। दोनों जगह से जीत मिलने पर मुलायम सिंह ने मैनपुरी से इस्तीफा दिया, तब मैनपुरी में हुए उपचुनाव में तेज प्रताप ने जीत दर्ज की थी। इस बार कन्नौज सीट से अखिलेश यादव के स्वयं चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा के सुब्रत पाठक के खिलाफ तेज प्रताप के उतरने के बाद अब मुकाबला और रोचक हो गया है।

मैदान छोड़ गए अखिलेश यादव : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कन्नौज सीट से सपा प्रमुख के खुद के बजाय अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह को चुनाव में उतारने पर तंज कसा। बोले, कन्नौज में मैंने कहा था कि भाजपा जीत रही है, जिसके बाद अखिलेश यादव चुनाव मैदान छोड़कर भाग गए।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rajasthan: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं से पहले देना होगा हैंडराइटिंग का नमूना, मई और जून महीनों में होना है एग्जाम

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अब अभ्यर्थियों के लिए हैंडराइटिंग का नमूना देना आवश्यक किया है। मई और जून महीनों में असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now